यूपी -सोनभद्र
दिनांक -26/9/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

जन सहयोग से मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराए गया है पुलिस चौकी कस्बा चोपन के भवन

सोनभद्र। सोनभद्र में कस्बा चोपन क्षेत्र में पुलिस की गश्त, निगरानी एवं चौकसी को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जन सहयोग से मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराया गया है, पुलिस चौकी कस्बा चोपन के भवन पुलिस चौकी कस्बा चोपन के भवन का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कराकर सुंदरीकरण कराया गया। शनिवार को सोनभद्र एसपी अभिषेक वर्मा जनपद सोनभद्र द्वारा फीता काटकर विधि-विधान से पुलिस चौकी कस्बा चोपन के भवन का लोकार्पण किया गया। मरम्मत एवं सुंदरीकरण कार्य पूर्ण होने के उपरांत चौकी को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वरूप प्रदान किया गया है। पुलिस चौकी के सक्रिय होने से कस्बा चोपन एवं आसपास के क्षेत्र में पुलिस की नियमित गश्त, निगरानी एवं चौकसी को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इससे क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने के साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं पुलिस से बेहतर समन्वय में भी सुविधा होगी। इस अवसर पर रणधीर मिश्र, क्षेत्राधिकारी नगर एवं गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
News Point 24×7
News Point 24×7