यूपी -सोनभद्र
दिनांक -14/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सीओ अनुसार सभी बच्चे सुरक्षित चार को हल्की खरोंच आई

दूर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया
सभी को बभनी सीएचसी उपचार हेतु पहुंचाया गया
सीओ ने बताया तेज बारिश के कारण बस मैजिक अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी
लिटिल एंजेल प्राइवेट स्कूल के छात्र
सोनभद्र । सोनभद्र में बभनी थाना क्षेत्र के मैरहवा गांव में स्कूली बच्चों को लेकर घर छोड़ने जा रही मैजिक अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। हादसे के वक्त मौजूद आस-पास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी छात्रों को बाहर सुरक्षित निकलवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां चार बच्चों को हल्की खरोंच आना सीओ द्वारा बताया गया बाकी सभी सुरक्षित। बभनी थाना अंतर्गत मैरहवा गांव में शुक्रवार को लिटिल एंजेल प्राइवेट स्कूल के बच्चों को लेकर मैजिक वाहन घर छोड़ने के लिए जा रही थी कि कथित तौर पर तेज बरसात के कारण अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। हादसे के बाद बच्चों में भय का माहौल बन गया आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी को सुरक्षित बाहर निकलवाया और चार घायल बच्चों को हल्की खरोंच आने पर बभनी सीएचसी में उपचार बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
बाइट ( विनय प्रभाकर साहनी क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7