यूपी -सोनभद्र
दिनांक -7/8/2026
रिपोर्ट – सतीश दूबे /शत्रुधन कुमार
व्यक्ति अपने घर के पास कूंए के पास जा रहा था
परिजन दुद्धी सीएचसी लेकर पहुंच चिकित्सक ने मृत घोषित किया
सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कि कार्रवाई शुरू कराया
सोनभद्र /सोनभद्र में विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धूमा गांव में अपने घर के पास स्थित कूंए के पास जाने के दौरान एक व्यक्ति को जहरिले सर्प ने डस लिया आनन-फानन में परिजन उसे दुद्धी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया मिली जानकारी अनुसार विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा गांव निवासी नागेंद्र यादव उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र कैलाश यादव अपने घर के पास मौजूद कूंए के पास जा रहे थे इस दौरान झाड़ियों में छिपे सर्फ ने उन्हें डस लिया। हालत बिगडने पर परिजनों ने उन्हें दुद्धी सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ शाह आलम ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कि कार्रवाई शुरू कराया।
News point 24×7

News Point 24×7