यूपी -सोनभद्र
दिनांक -30/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली के अंतर्गत लोहरा गांव के समीप बुधवार देर रात सवारी लेकर एक परिजन को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन छोड़कर घर वापसी के दौरान अचानक वाहन के सामने मवेशी आ जाने के कारण उसे बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिसमें चालक सहित दो लोगों कि मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। मिली जानकारी अनुसार पन्नुगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जयमोहनी निवासी बोलेरो वाहन स्वामी व चालक निकेश उम्र करीब 25 वर्ष सवारी लेकर एक परिजन को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन छोड़कर घर वापस लौट रहे थे,इस दौरान राबर्ट्सगंज कोतवाली के लोहरा गांव के पास मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरी। भीषण हादसा होने के कारण मौके पर चालक निकेश उम्र 25 वर्ष पुत्र बाबूलाल व पन्नुगंज थाना क्षेत्र के अमिलिया गांव निवासी मुराहू उम्र करीब 72 वर्ष पुत्र अलियार कि मौत हो गई। अजय शुक्ला उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र संतोष शुक्ला निवासी अमिलिया,थाना पन्नुगंज व अनिल पांडेय उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र दयाशंकर पांडेय निवासी नरोत्तमपुर थाना पन्नुगंज घायल हो हुए। पुलिस ने स्थानीय लोगों कि सहायता से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कि कार्रवाई हेतु पुलिस ने भेज दिया। पुलिस दूर्घटना के कारणों कि जांच कर रही है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा का कहना है प्रथम दृष्टया हादसा सड़क पर अचानक मवेशी के आ जाने से प्रतीत हो रही है लेकिन दूर्घटना के हर पहलुओं कि जांच गहराई से कि जायेगी।
News Point 24×7

News Point 24×7