Breaking News
Home / खबरे / अनपरा नगर पंचायत को बदनाम करने कि साजिश का संविदाकार समिति ने लगाया आरोप, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच के लिए भेजा पत्र 

अनपरा नगर पंचायत को बदनाम करने कि साजिश का संविदाकार समिति ने लगाया आरोप, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच के लिए भेजा पत्र 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -30/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। अनपरा नगर पंचायत के संविदाकारों कि समिति द्वारा मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजकर कुछ लोगों पर अनपरा नगर पंचायत को बदनाम करने एवं छवि धुमिल करने का आरोप लगाया है, समिति के लोगों ने मामले कि उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कि मांग कि है। भेजे गए पत्र में बताया गया है कि नगर पंचायत के ठेकेदार लंबे समय से विकास कार्यों को नियमित तौर पर कर रहे हैं, समिति के लोगों का कहना है कि भुगतान में अगर कभी देरी होती है तो शासन स्तर से धनराशि देर से प्राप्त होने पर ऐसा होता है। धनराशि प्राप्त होते ही ठेकेदारों का भुगतान कर दिया जाता है। समिति के लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ लोग नगर पंचायत के अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी तथा अन्य अधिकारियों कि छवि धूमिल करने के मकसद से गलत जानकारी फैला रहे हैं। पत्र में 23 जुलाई 2026 को पीयूष सिंह की आत्महत्या का भी जिक्र कर कहा गया है कि कुछ माध्यमों में उन्हें नगर पंचायत का ठेकेदार बताया गया है, जबकि समिति के अनुसार वह नगर पंचायत के ठेकेदार नहीं थे और उनका किसी तरह का भुगतान बकाया नहीं था। समिति ने मुख्यमंत्री से मामले कि निष्पक्ष तथा उच्चस्तरीय जांच कराकर संबंधित लोगों के काल रिकार्ड कि जांच कराने एवं दोषियों पर कार्रवाई कर निर्दोष लोगों को अनावश्यक परेशान न करने कि मांग कि है। समिति में आशीष मिश्रा बागी, विनोद गुप्ता, अमित मौर्या,डीके गुप्ता द्वारा जिक्र किया गया है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *