Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में जमशिला गांव निवासी व्यक्ति ने बेटी को बहला -फुसलाकर शादी के लिए ले जाने वाले लड़के के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

सोनभद्र में जमशिला गांव निवासी व्यक्ति ने बेटी को बहला -फुसलाकर शादी के लिए ले जाने वाले लड़के के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -30/7/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

लड़की के पिता के शिकायत पर पुलिस ने सिंगरौली जिले के लड़के पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया

सोनभद्र। बीना चौकी अंतर्गत जमशिला गांव के बीना बस स्टैंड निवासी व्यक्ति ने शक्ति नगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर अपने लड़की को एक लड़के द्वारा शादी करने के उद्देश्य से बहला -फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने कि शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया है। शिकायत पत्र अनुसार पवन कुमार बैश्य पुत्र स्व योगेन्द्र बैश्य निवासी जमशिला बीना बस स्टैंड थाना शक्ति नगर सोनभद्र द्वारा दिए गए तहरीर में बताया कि पुत्री खुशी उम्र 19 वर्ष को बीते मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रेहान पुत्र निजामुद्दीन निवासी नवानगर,निगाही थाना नवानगर जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश शादी करने के मकसद से बहला -फुसलाकर अपने साथ ले गया। कुछ समय बाद हमें सूचना मिली कि रेहान बेटी के साथ बैढ़न जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश के न्यायालय में कोर्ट मैरिज करने जा रहा है। सूचना पर मैं परिजनों संग तुरंत बैढ़न स्थित न्यायालय पहुंचा तो बेटी रेहान के साथ मिली। इसके बाद मैं बेटी को समझाकर घर साथ ले आया। बेटी ने बताया कि रेहान उसे कोर्ट मैरिज करने के लिए दबाव बना रहा था और इसी मकसद से वह उसे बहला -फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसी आधार पर पवन कुमार बैश्य ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई कि मांग कि है। मामले में पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू किया है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *