Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पंचायत रिसोर्स सेंटर में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी आयोजित हुई*

सोनभद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर पंचायत रिसोर्स सेंटर में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी आयोजित हुई*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 17/6/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे – शत्रुघन कुमार

 

12 वर्ष सुशासन, जनकल्याण, विकास यात्रा, औद्योगिक प्रगति, तकनीकी नवाचार पर प्रदर्शनी लगाई गई

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज कल्याण राज्यमंत्री ने फीता काटकर किया

 

डीएम,मुख्य विकास अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे

 

सोनभद्र। सोनभद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष होने पर पंचायत रिसोर्स सेंटर में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी आयोजित कि गई। 12 वर्ष सुशासन, जनकल्याण, विकास यात्रा, औद्योगिक प्रगति, तकनीकी नवाचार पर यह प्रदर्शनी आयोजित कि गई, जिसमें काफी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता के अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने एक सवाल पर गिट्टी बालू सस्ता होगा हर गरीब का घर पक्का होगा” के सवाल पर कहा यह सदर विधायक भूपेश चौबे का बयान था इस सवाल से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने सवाल पर कहा कि” जिले में 6 औद्योगिक संस्थानों द्वारा लगाए जा रहे जिससे लाखों पेड़ कटेंगे आदिवासियों की जमीन जाएगी” उद्योगों पर कहा कि आदिवासी इलाकों में आदिवासियों की जमीन और सोनभद्र के जंगल को नुकसान पहुंचाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा उद्योग लगाइए पर सोनभद्र के स्वरूप को बिगाड़ेंगे तो विरोध करूंगा, हम उद्योग के खिलाफ नहीं है विनाश के खिलाफ है। ” अयोध्या में दान पेटी से चोरी के सवाल पर कहा कि जांच हो रही है और सख्त कार्रवाई होगी। मंत्री ने कहा कभी पिछड़े जनपदों में गिना जाने वाला सोनभद्र आज ऊर्जा उत्पादन, औद्योगिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कर प्रदेश के अग्रणी जनपदों में अपनी पहचान बना रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जनपद में विकास की नई धारा प्रवाहित हुई है तथा तकनीकी नवाचारों और औद्योगिक निवेश के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं।

राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश की सबसे तेजी से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। मजबूत कानून-व्यवस्था, बेहतर आधारभूत संरचना और निवेश अनुकूल वातावरण के कारण प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिली है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।

 

बाइट– (संजीव गोंड समाज कल्याण राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार)

 

बाइट ( प्रफुल चौरसिया अवाडा इंजीनियर)

News Point 24×7….✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र बीना सी.एच.पी शिव द्वार के समीप कोयला लदे ट्रेलर के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार नवयुवक की मौत*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र – ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक 20/6/2026   रिपोर्ट -सतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *