Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र एनसीएल खड़िया परियोजना में कोल परिवहन में लगे वाहन सड़कों व पटरियों पर बेढंग खड़े होने से लगता जाम, सड़क दूर्घटनाओ की बढ़ी आशंका*

*सोनभद्र एनसीएल खड़िया परियोजना में कोल परिवहन में लगे वाहन सड़कों व पटरियों पर बेढंग खड़े होने से लगता जाम, सड़क दूर्घटनाओ की बढ़ी आशंका*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 16/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

format: 0; filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
runfunc: 16; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Sunny, icon:0, weatherInfo:100;temperature: 43;zeissColor: bright;

बोदरा बाबा मार्ग पर रहता है कब्जा

 

पूर्व में हुए सड़क हादसों से स्थानीय प्रशासन नहीं ले रहा सबक

 

पूर्व एसपी ने परियोजना अधिकारियों पर एफआईआर तक के दिए थे निर्देश

 

यातायात विभाग कभी नजर नहीं आता

 

 

 

सोनभद्र। शक्तिनगर थाना अंतर्गत शक्तिनगर स्थित एनसीएल खड़िया परियोजना में कोयला परिवहन में लगे ट्रक – ट्रेलरो के वाराणसी – शक्तिनगर मुख्य मार्ग व पटरियों पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने से आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। आलम यह है कि इन वाहनों के कारण छोटी -बडी सड़क दूर्घटनाए आएदिन होने के बावजूद जिम्मेदार इनपर कड़ी कार्रवाई करते नजर नहीं आते जिस कारण यह सड़कों व पटरियों पर अनाधिकृत रूप से कब्जा किए रहते हैं। जबकि सड़क और हाईवे आवागमन के लिए होते हैं न कि वाहन खड़े करने के लिए। एनसीएल खड़िया परियोजना के न्यू सीएचपी मार्ग से लेकर बोदरा बाबा पहाड़ी मार्ग से नये रेलवे पूल तक कोल परिवहन के वाहन कब्जा जमाए रहते हैं जिस कारण राहगीरों को कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है कई बार सड़क दूर्घटनाए भी हो चुकी है लेकिन जिले का यातायात विभाग, पुलिस विभाग व अन्य जिम्मेदारो के कोरम पूर्ति कार्रवाई से यातायात अक्सर बाधित तो रहता ही है, इसके अलावा सड़कों पर छोटी -बडी दूर्घटनाए भी हो रही है। बोदरा बाबा पहाड़ी मार्ग के समीप तो सुबह स्थिति भयावह रहती है। सुबह का मंजर ऐसा होता है मानो राष्ट्रीय राजमार्ग नहीं किसी कंपनी द्वारा अस्थाई रूप से बनाया गया पार्किंग स्थल हो। जल्दी लोडिंग पाइंट तक पहुंचने के लिए ये वाहन मुख्य मार्ग के डिवाइडरों के भी स्पीड ब्रेकर समझकर पार कर जाते हैं। बीते वर्ष खड़िया बाजार के एक व्यापारी के बेटे की कोल परिवहन के वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत तक हो चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदारो को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने में क्या परेशानी आ रही समझ से परे है। जबकि कुछ वर्षों पूर्व नागरिक मंच के बैनर तले कोल परिवहन को सड़क मार्ग से बंद करने के लिए चक्का जाम तक किया गया था और खबरों के अनुसार एनसीएल खड़िया परियोजना द्वारा तय समय परसडक मार्ग से कोल परिवहन बंद करने का लिखित आश्वासन भी मिला था इसके बावजूद कोयला परिवहन सड़क मार्ग से किन कारणों से निरंतर जारी है, यह बड़ा सवाल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़कों और पटरियों पर अवैध पार्किंग या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों पर पुलिस और नगर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद शक्तिनगर स्थित एनसीएल खड़िया व बीना परियोजना में लगे कोयला परिवहन के वाहन सड़कों पर निरंतर बेढंग तरिके से खडे रहते हैं जिस कारण आएदिन आम नागरिक सड़क दूर्घटनाओ का शिकार होते रहते हैं। पूर्व में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि सड़कों व पटरियों पर किसी भी दशा में वाहन न खड़े हो ऐसा पाए जाने पर वाहनों का चालान चालकों व परियोजना के जिम्मेदारो पर एफआईआर दर्ज करने के सख्त निर्देश दिए थे । लेकिन वर्तमान समय में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी पूर्व के निर्देशों का जरा भी पालन कराते तो शायद सड़कों की स्थिति थोड़ी सुधर सकती थी। ऊर्जांचल क्षेत्र की बड़ी विडंबना यह भी है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षको का दौरा ना के बराबर होता है। मुख्यमंत्री का सख्त निर्देश है कि निरंतर अभियान चलाकर सड़कों व पटरियों से वाहनों को हटाया जाए लेकिन सोनभद्र में जिले के जिम्मेदार मुख्यमंत्री के निर्देशो को भी ठेंगा दिखा रहे हैं।

News Point 24×7…✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र बीना सी.एच.पी शिव द्वार के समीप कोयला लदे ट्रेलर के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार नवयुवक की मौत*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र – ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक 20/6/2026   रिपोर्ट -सतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *