यूपी -सोनभद्र
दिनांक -17/9/2026
रिपोर्ट- सतीश दुबे / शत्रुघ्न कुमार

कार्यालय 1 करोड़ 53 लाख व आवासीय भवन लगभग 63 लाख कुल 2 करोड़ 16 लाख रुपये बताई गई

सोनभद्र। सोनभद्र में सर्किल घोरावल को जल्द ही अपना नया क्षेत्राधिकारी कार्यालय और आवासीय भवन मिलेगा। कस्बा घोरावल के पास चिन्हित भूमि पर विश्वकर्मा पूजनोत्सव के अवसर पर बुधवार को विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्या और पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-पाठ कर शिलान्यास किया।
वीओ – इस अवसर पर उपजिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, पत्रकार और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।
पीडब्ल्यूडी अनुसार सीओ कार्यालय भवन की लागत लगभग 1 करोड़ 53 लाख तथा सीओ आवासीय भवन की लागत लगभग 63 लाख कुल लागत 2 करोड़ 16 लाख रुपये बताई गई।
वीओ – दोनों भवनों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है और लगभग 6 से 7 माह में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।अधिकारियों ने बताया कि नए भवन के बनने से घोरावल सर्किल की कार्यक्षमता बढ़ेगी, पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्यालय और आवासीय सुविधा मिलेगी। इससे कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के कार्यों में और तेजी आएगी।
बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7
News Point 24×7