Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली कि चितरंगी पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा कर दो को गिरफ्तार किया

सिंगरौली कि चितरंगी पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा कर दो को गिरफ्तार किया


मध्यप्रदेश सिंगरौली

 

दिनांक -1/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

मध्यप्रदेश। सिंगरौली जिले कि चितरंगी पुलिस ने बीते गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे एक नवयुवक कि धारदार हथियार से हत्या कि सूचना पर पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर अभियुक्त एवं अभियुक्ता को संदेह होने पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया जहां अभियुक्ता ने पुलिस अनुसार हत्या कि घटना को अंजाम देने कि बात मानी है। पुलिस ने दोनों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने कि कार्रवाई कि। फरियादी संतोष यादव उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र केमला यादव निवासी ग्राम परसौना थाना चितरंगी जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश द्वारा बताया गया कि बीते गुरुवार को वह घर पर था शाम 5 बजे करीब भैस चराकर बडहोर तरफ गया था फिर घर वापस आया इसके बाद भैंस का दुध निकालकर सुरई कोल के घर मोटरसाइकिल द्वारा दुध देकर 6 बजे वापस आ गया और मोटरसाइकिल घर खडा कर दिया बोला कि नन्दे चाचा बुलाये है उनके पास जा रहें हैं कहकर घर से पैदल ही भडहोर तरफ चला गया कुछ समय बाद फरियादी लड़के बल्लू को मोबाइल पर फोन लगाया तो फोन नहीं उठाया। रात 8 बजे भाई ददू यादव फोन पर बताया कि गेहुआरी टोला भडहोर में लड़का बल्लू यादव सड़क पर किनारे से कुछ दूर खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़ा हुआ है उसके गर्दन, चेहरे में कटी चोट लगी है। मैं वहां पहुंचा तो काफी भीड़ लगी हुई थी लड़का मृत पड़ा था जिसके गर्दन, चेहरे पर कटे निशान थे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी धारदार हथियार से हत्या कर दिया था। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर घटना का खुलासा करने के लिए एसपी षियाज के एम द्वारा अपराधियों पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ललित बैरागी के मार्गदर्शन में चितरंगी प्रभारी सुधेश तिवारी एवं टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 30/7/2026 को रामायण कोल पुत्र छोटे कोल निवासी भडहोर को अपने पत्नी के साथ टांगी लेकर घुम रहा संदेह पर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया पूछताछ में पत्नी ने बताया पति जब सूरत बाहर कमाने गये थे उस दौरान मृतक बल्लू यादव मेरे साथ कई बार घर पर आते-जाते समय छेड़खानी किया करता था इस बात को वह पति रामायण कोल को बतायी थी। जब वह बाहर से आए तब 30/7/2026 को पत्नी के साथ योजना बनाकर बल्लू यादव पिता संतोष यादव उम्र करीब 24 वर्ष निवासी परसौना थाना चितरंगी जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश की गले पर टागी से वारकर हत्या कर दिया। अभियुक्तों रामायण कोल उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र छोटे ऊर्फ झुलानी एवं प्रियंका कोल पत्नी रामायण कोल उम्र करीब 23 वर्ष निवासी भडहोर थाना चितरंगी जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश को बीत शुक्रवार गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने कि कार्रवाई कि गई।

 

बाइट ( षियाज के एम, पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मध्यप्रदेश)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *