यूपी -सोनभद्र
दिनांक – 24/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

एंकर। सोनभद्र में 24 अक्टूबर 2026 सोनभद्र को नीति आयोग से निपुण भारत डैशबोर्ड पर तीसरा स्थान लाने के लिए जो 2 लाख रुपये का पुरस्कार मिला था, उस पैसे से जिले में पहला महर्षि आर्यभट्ट ‘एस्ट्रो लैब’ जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के द्वारा बनवाया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय लोढ़ी, राबर्ट्सगंज में लैब का लोकार्पण सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किया। इस दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी और बीएसए मुकुल आनंद पांडेय भी उपस्थित रहे।
वीओ – सोनभद्र में निपुण भारत मॉनिटरिंग डैशबोर्ड पर डेटा के आधार पर सोनभद्र ने पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया था। इस उपलब्धि पर नीति आयोग ने जिले को 2 लाख रुपये प्रोत्साहन के तौर पर दिये थे। डीएम ने उसी राशि को बच्चों की शिक्षा पर खर्च करने का फैसला लिया और लोढ़ी स्कूल में एस्ट्रो लैब स्थापित करा दिया।
वीओ – जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि ये सम्मान सभी अधिकारियों और शिक्षकों की मेहनत से मिला है। इस पैसे को बच्चों के भविष्य पर लगाना सबसे सही काम है। इस एस्ट्रो लैब में बच्चे किताबों से बाहर निकलकर सौरमंडल, ग्रह, उपग्रह, अंतरिक्ष को मॉडल और प्रयोग के जरिए समझेंगे। इससे बच्चों में वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा बढ़ेगी।
वीओ – जिलाधिकारी ने बताया कि जल्द ही सोनभद्र जिले में सीएसआर फंड से जिले के और भी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में ऐसी लैब बनाई जाएंगी, ताकि गांव के बच्चों को भी विज्ञान और तकनीक सीखने का मौका मिले। सीडीओ जागृति अवस्थी ने बताया डाटा पर काम करने का फायदा तब होता है जब वो जमीन पर दिखे। इनाम की राशि से लैब बनाना इसी का उदाहरण है। कार्यक्रम में एडीआईओ विनय कुमार सिंह समेत स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।
बाइट ( चर्चित गौड़ डीएम सोनभद्र)
News Point24x7
News Point 24×7