Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में एसपी व डीएम ने एमएलसी चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए 

सोनभद्र में एसपी व डीएम ने एमएलसी चुनाव सकुशल संपन्न कराने के लिए मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -23/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन 2026 को लेकर आज मतदान प्रक्रिया सुबह से चल रही है इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मतदान स्थलों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मतदान की व्यवस्थाओं को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वीओ – सोनभद्र में शुक्रवार को स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाता पहुंच रहे हैं। मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसे लेकर डीएम और एसपी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। निरीक्षण के दौरान डीएम चर्चित गौड़ ने मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों से बात की। उन्होंने मतदाता सूची, बैलेट पेपर और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान के दौरान किसी भी मतदाता को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

वीओ – सोनभद्र पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस बल को निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से बनाए रखी जाए। मतदान केंद्र के 100 मीटर के अंदर मोबाइल ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसका सख्ती से पालन कराया जाए।

 

वीओ – सोनभद्र एसपी व डीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करना सुनिश्चित करें अन्यथा किसी दशा में चुनाव में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मतदान को पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से कराया जाए। सोनभद्र में स्नातक में 16850 मतदाता और शिक्षक में 1741 मतदाता हैं। घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी में मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शाम 4 बजे तक मतदान होगा। फिलहाल जनपद में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। प्रशासन की पूरी नजर मतदान केंद्रों पर टिकी हुई है।

 

बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में चोपन पुलिस ने एक ट्रक सहित 37 टन बिना कागजात लदा कोयला व चालक को गिरफ्तार किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *