Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में चोपन पुलिस ने एक ट्रक सहित 37 टन बिना कागजात लदा कोयला व चालक को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र में चोपन पुलिस ने एक ट्रक सहित 37 टन बिना कागजात लदा कोयला व चालक को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -21/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

1000 रुपये नकद व मोबाइल फोन बरामद

 

सोनभद्र। सोनभद्र में चोपन पुलिस ने चोरी के 37.650 टन कोयले से लदा एक ट्रक पकड़ा पुलिस अनुसार ट्रक को बिना वैध कागजात के ले जाया जा रहा था। मौके से एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

पुलिस ने 19 अक्टूबर की रात करीब 11 बजकर 41 मिनट पर चोपन पुलिस ने प्रीतनगर चौकी के सामने कस्बा चोपन में चेकिंग के दौरान एक ट्रक आते देख पुलिस ने जब ट्रक को रोका तो उसमें कोयला लदा हुआ था। चालक से कोयले के कागजात मांगे गए तो वो कोई वैध कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उसमें 37.650 टन कोयला लदा मिला। ट्रक का नंबर UP63 BT 0135 है। मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त का नाम राजीव कुमार भारती है। वो झारोकला थाना दुद्धी का रहने वाला है। उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक के सहित 37.650 टन कोयला, 1000 हजार रुपये नकदी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद थाना चोपन पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है। आपको बता दें सोनभद्र में कोयला चोरी का प्रकरण लगातार सामने आ रहा है। चोपन पुलिस की इस कार्रवाई के बाद कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में काशी मोड-डिबुलगंज मार्ग गेट नं 2 के पास दो ट्रेलर आपस में भिड़े कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया , बाल-बाल बचे दोनों चालक 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र -ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *