Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र के ओबरा में बंद मकान का ताला चटकाकर लाखों के जेवर- नकदी ले गए अज्ञात चोर

सोनभद्र के ओबरा में बंद मकान का ताला चटकाकर लाखों के जेवर- नकदी ले गए अज्ञात चोर


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -20/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

पीड़ित परिवार अनुसार सोमवार को गांव गये और सुबह घटना के बारे में पड़ोसियों ने बताया

 

पीड़ित ने बताया घर पहुंचने पर सारा सामान बिखरा पड़ा था, आलमारी भी खुलीं थी

 

पीड़ित अनुसार स्थानीय पुलिस और डायल 112 पुलिस को जानकारी दिया

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर घटना के हर पहलुओं कि जांच में जुटी है

 

पीड़ित ने बताया पुलिस ने आभूषण और नकदी जल्दी बरामद करने कि बात कही है

 

पीड़ित ने बताया कि अब लोगों के लिए एक दिन भी घर छोड़कर जाना भी मुश्किल हो गया

 

घटना ओबरा थाना क्षेत्र के सिद्धार्थनगर कालोनी वार्ड नं 3 कि बताई जा रही

 

फिलहाल पुलिस पीड़ित के बयान अनुसार घटना के खुलासे में लगी हुई है

 

 

सोनभद्र । सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिद्धार्थनगर कालोनी वार्ड नं 3 में बीते सोमवार को विजयदशमी का पर्व मनाने पूरा परिवार अपने गांव रामगढ़ गया हुआ था, जहां अज्ञात चोरों ने बंदी पड़े मकान का ताला चटकाकर पीड़ित अनुसार आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित को घटना कि सूचना मंगलवार सुबह पड़ोसियों द्वारा देने पर वह घर पहुंचकर पुलिस को दिया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर खुलासे कि बात कही है। ओबरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी पीड़ित राम मूरत जायसवाल अनुसार परिवार बीते सोमवार को दशहरा का पर्व मनाने अपने गांव कोन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गये थे। मंगलवार सुबह करीब 6 सात बजे पड़ोसियों द्वारा सूचना मिली कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है, सूचना पर जब घर पहुंचे तो अंदर देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी , बक्से में रखे सारे जेवरात और नकदी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर फरार हो गये है। इसके बाद घटना कि सूचना डायल 112 और ओबरा पुलिस को दी गई । सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 व थाना प्रभारी ने मुआयना कर जांच शुरू कर सारा सामान व नकदी बरामद करानें कि बात कही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर चोरो कि तलाश का प्रयास कर रही है। पीड़ित राम मूरत जयशवाल ने बताया ओबरा थाना प्रभारी का कहा है कि सारा सामान मिल जायेगा। फिलहाल पुलिस टीम चोरों की तलाश में जुटी हुई है, और आसपास लगें सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जल्द ही चोरी का खुलासा करने कि बात कही है। वही घटना के बाद से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। चर्चाओ अनुसार त्योहार के समय चोर सक्रिय हो जाते हैं, इसलिए पुलिस को रात्रि में गश्त बढ़ाना देना चाहिए जिससे इस तरह कि चोरी जैसी वारदात दोबारा न हो सकें। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। अभी तक चोरी किए गए सामान की कोई बरामदगी नहीं हो सकी है।

 

बाइट ( राम मूरत जायसवाल, पीड़ित, ओबरा सोनभद्र )

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *