Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में कोन पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6 के तहत मुखबिर कि सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र में कोन पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6 के तहत मुखबिर कि सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -18/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

पुलिस अनुसार कोन बस स्टैंड से तीनों धराएं

 

सोनभद्र। सोनभद्र में एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन, एएसपी मुख्यालय मेविस टॉक क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के निर्देशन में कोन पुलिस ने मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के निर्देशन में थाना कोन पुलिस ने कार्रवाई की। आज रविवार सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट के करीब मुखबिर द्वारा मिली सूचना पर कोन बस स्टैंड के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस विज्ञप्ति अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों पर थाना कोन में धारा 3 (1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेन्द्र यादव पुत्र शोभनाथ यादव निवासी करईल, हरिदास उराँव पुत्र विश्वनाथ निवासी मिटिहिनिया और सुनील कुमार पुत्र रामचन्दर निवासी कुम्हवार थाना कोन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं व गोवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक वीरेन्द्र वर्मा चौकी प्रभारी बागेसोती, हेड कांस्टेबल रामप्रवेश कुशवाहा, इन्द्रबली राय, सर्वेश यादव, आशीष सिंह और कांस्टेबल साकेत सोमवंशी शामिल रहे।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *