यूपी -सोनभद्र
दिनांक -17/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस ने मिशन शक्ति 6.0 अभियान के तहत के तहत जनपद में जागरूकता अभियान के माध्यम से एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन और एएसपी मुख्यालय व नोडल अधिकारी मेविस टॉक की देखरेख में मिशन शक्ति टीम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, बाजार और गांवों में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं से सीधे संवाद कर कार्यक्रम में छात्राओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से जुड़े कानूनी अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम और लैंगिक समानता के बारे में जानकारी दे रही है।
महिला पुलिसकर्मी छात्राओं के बीच उनसे उनकी समस्याएं सुन रही हैं, और उन्हें भरोसा दिला रही हैं कि परेशानी होने पर बिना डर के पुलिस से संपर्क करें। विशेष साइबर अभियान के तहत बच्चों और लड़कियों को ऑनलाइन ठगी से बचने के तरीके भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट, टेलीग्राम फ्रॉड, फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप, क्रिप्टोकरेंसी स्कैम और फिशिंग लिंक के जरिए ठगी बढ़ी है। आमजन को सलाह दी गई कि अपना ओटीपी, बैंक पासवर्ड और निजी जानकारी किसी से साझा न करें और किसी संदिग्ध लिंक पर कभी क्लिक न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर सूचना दें और साइबर क्राइम वेबसाइट पर शिकायत दर्ज करें। पुलिस ने लोगों को हेल्पलाइन नंबर भी बताया आपात स्थिति में 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090 और 1091, महिला हेल्पलाइन 181, साइबर अपराध के लिए 1930 और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर संपर्क किया जा सकता है।
News Point 24×7
News Point 24×7