यूपी -सोनभद्र
दिनांक -13/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार


सोनभद्र। सोनभद्र में मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित शीतला चौक चौराहे पर एनसीसी की बालिका कैडेट्स एवं महिला पुलिसकर्मियों ने मिलकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान में सनबीम विद्यालय की 104 बटालियन एनसीसी की बालिका कैडेट्स ने मोर्चा संभाला। यातायात प्रभारी नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स ने चौराहे पर खड़े होकर वाहन चालकों को रोक कर हेलमेट, सीट बेल्ट और सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। महिला पुलिसकर्मियों ने विशेषकर महिलाओं तथा स्कूली छात्राओं से बात करके उनके अधिकारों और सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया।
पुलिस का कहना है कि अभियान का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित आवागमन के लिए प्रेरित करना है। मिशन शक्ति के तहत आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे।
News Point 24×7
News Point 24×7