यूपी -सोनभद्र
दिनांक -6/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार


सोनभद्र। सोनभद्र में पन्नूगंज थाना पुलिस ने ऑपरेशन शुद्धि के तहत 10 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर करीब 15 लाख रुपये किमत का माल भी बरामद किया है। प्रेस विज्ञप्ति अनुसार रात में गश्त के दौरान पुलिस टीम बिहारी मोड़ से करीब 50 मीटर आगे ग्राम परसौटी के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मारुति फ्रोंक्स कार तेज रफ्तार में भागने लगी। घेराबंदी कर रोकने पर तलाशी में कार से 5 पैकेट में रखा गांजा मिला। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजप्रकाश बौद्ध उम्र 21 वर्ष पुत्र जयप्रकाश, निवासी परसौटी, थाना पन्नूगंज के रूप में हुई है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 5 लाख 10 हजार रुपये और कार समेत कुल बरामदगी 15 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है।
News Point 24×7

News Point 24×7