Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में बभनी ब्लॉक के बैना में एसटी बुजुर्ग की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने DM-SP को सौंपा ज्ञापन

सोनभद्र में बभनी ब्लॉक के बैना में एसटी बुजुर्ग की जमीन पर अवैध कब्जा करने के आरोप को लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने DM-SP को सौंपा ज्ञापन


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -30/9/2026

 

रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

ग्रामीणों का आरोप कब्जे को कानूनी रूप देने के लिए नियम विरुद्ध धारा 80 भूमि का गैर-कृषि में परिवर्तन और बहला-फुसलाकर बिक्रीनामा कराया

 

एसटी वर्ग के दानदाता की भूमि पर धोखे से अधिक भूमि का व्यक्तिगत अधिग्रहण करने का आरोप

 

सार्वजनिक मंदिर परिसर को निजी जागीर बताकर गांव के सरकारी विकास कार्य रोकने का आरोप

 

ग्राम की बैठक में सहमति से प्रस्ताव पारित कर ग्रामीणों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंप भूमि पर हुई रजिस्ट्री कि जांच व कार्रवाई कि मांग कि

 

 

सोनभद्र सोनभद्र में बभनी ब्लॉक के अंतर्गत बैना ग्राम में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव के एक असहाय और अस्वस्थ एसटी वर्ग के दानदाता की भूमि पर धोखे से अधिक भूमि का व्यक्तिगत अधिग्रहण कर लिया गया है और सार्वजनिक मंदिर परिसर को निजी जागीर बताकर गांव के सरकारी विकास कार्यों को रोका जा रहा है।ग्रामीणों ने दिनांक 27 सितंबर 2026 को ग्राम सभा की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर जिला अधिकारी, उप-जिलाधिकारी दुद्धी, पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी बभनी को दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन सौंपा कर भूमि पर हुई रजिस्ट्री कि जांच कर कार्रवाई कि मांग कि है। ग्रामीणों के अनुसार मूल भू-स्वामी ने अपनी स्वेच्छा से राधा – कृष्ण मंदिर समिति के नाम ग्राम सभा के उपयोग के लिए भूमि दान की नोटरी दी थी, लेकिन आरोप है कि पुजारी द्वारा दान में प्रस्तावित भूमि से कई गुना अधिक भूमि पर कब्जा कर लिया गया। दानदाता की शारीरिक और मानसिक स्थिति खराब होने का फायदा उठाकर उन्हें धर्म और वृंदावन के नाम पर बरगलाने, हाथापाई और डरा-धमकाकर अतिरिक्त भूमि हड़पने का आरोप है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस कब्जे को कानूनी रूप देने के लिए नियमों के विरुद्ध जाकर धारा 80 भूमि का गैर-कृषि में परिवर्तन और बहला-फुसलाकर बिक्रीनामा करा लिया गया। वर्तमान में ग्राम सभा उक्त परिसर में जनहित के लिए सरकारी निर्माण कार्य कराना चाहती है, परंतु आरोप है कि इसे अपनी व्यक्तिगत जागीर बताकर विकास कार्यों को रोका जा रहा है और पूरे गांव को धमकियां दी जा रही हैं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, एवं अस्वस्थ एसटी व्यक्ति को प्रताड़ित करने के अपराध में दोषी के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए तथा अवैध व्यक्तिगत अधिग्रहण को निरस्त कर परिसर को पुनः सार्वजनिक व ग्राम सभा के कार्यों के लिए मुक्त कराया जाए। ज्ञापन के साथ पूर्व में की गई नोटरी और ग्राम सभा बैठक के प्रस्ताव की प्रतिलिपि संलग्न की गई है।

 

 

बाइट ( इंद्रदेव अध्यक्ष, राधा – कृष्ण मंदिर निर्माण समिति बभनी ब्लॉक सोनभद्र)

 

बाइट ( पार्वती ग्रामीण, बभनी ब्लॉक सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *