Breaking News
Home / खबरे / श्रावण मास को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए 

श्रावण मास को लेकर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -3/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र घोरावल स्थित शिवद्वार मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का एसपी ने जायजा लिया

 

ड्रोन कैमरे से मंदिर परिसर कि होगी निगरानी

सोनभद्र। सोनभद्र में घोरावल स्थित शिवद्वार मंदिर में श्रावण मास को लेकर दर्शन – पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा मंदिर परिसर का निरिक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। एसपी ने मंदिर परिसर एवं आस-पास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग कि गई साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में मौके पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन करने के साथ ड्रोन कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई। पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर,प्रवेश तथा निकास मार्ग तथा आस-पास के क्षेत्रों सतर्क निगरानी रखी जाए। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े इसलिए भीड़ एवं यातायात का सुचारू रूप से प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने के निर्देश दिए। संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास के दौरान मंदिर परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखते हुए श्रद्धालुओ को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

 

बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *