Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली में त्योहारों को सीओ सिटी ने डीजे संचालकों को दिए सख्त निर्देश

सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली में त्योहारों को सीओ सिटी ने डीजे संचालकों को दिए सख्त निर्देश


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -28/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

आगामी त्योहारो को लेकर अलर्ट हुई पुलिस

 

सोनभद्र। सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली पर्व को देखते हुए सोनभद्र पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर जिले भर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानों में बैठकों का दौर जारी है। नगर क्षेत्राधिकारी रणधीर कुमार मिश्रा ने थाना रॉबर्ट्सगंज परिसर में डीजे संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में एडिशनल एसपी मुख्यालय मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था न बिगड़ने देने पर चर्चा हुई। क्षेत्राधिकारी ने डीजे संचालकों को निर्देश दिए कि निर्धारित साउंड लिमिट और तय समय में ही बजेंगे, तेज आवाज पर कार्रवाई होगी। धार्मिक आयोजनों में भड़काऊ, अश्लील और विवादित गाने बजाने पर रोक रहेगी।जुलूस और पंडाल के दौरान यातायात बाधित न हो, इसका ध्यान संचालक खुद रखेंगे।शासन के ध्वनि प्रदूषण नियमों का हर हाल में पालन करना होगा।बैठक में प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह समेत थाने के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने सभी डीजे संचालकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *