Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में 2 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मारपीट के मामले में 2 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -16/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

घटना में प्रयुक्त एल्युमिनियम पाटा बरामद

 

सोनभद्र। सोनभद्र में रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित चल रहे 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बीएनएस संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त विशाल यादव और जलेन्द्र यादव को 16.9.2026 को चकया बैनी बाजार, थाना रायपुर स्थित उनके खेत वाले घर से दबिश देकर पकड़ा। दोनों घर के बाहर सो रहे थे और पुलिस को देखकर भागने लगे।

पुलिस ने बताया कि 12 सितंबर को शाम करीब 7 बजे ग्राम उरमौरा में राजेश की सब्जी, मन्चूरियन दुकान के पास वादी शौर्य पाण्डेय के साथ दोनों ने मारपीट की थी। आरोप है कि विशाल यादव ने दुकान से एल्युमिनियम का पाटा लाकर शौर्य के सिर पर वार कर दिया था। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एल्युमिनियम का पाटा (आलाजरब) भी बरामद कर लिया गया है। विशाल यादव उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र रामधनी यादव, जलेन्द्र यादव उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र हीरामनी यादव दोनों निवासी उरमौरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र।

News Point 24×7

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *