Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र जिले में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹25 हजार लौटाए, बीजपुर पुलिस की साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई

सोनभद्र जिले में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹25 हजार लौटाए, बीजपुर पुलिस की साइबर टीम की त्वरित कार्रवाई


यूपी -सोनभद्र

दिनांक – 12/08/2026

रिपोर्ट -सतीश दुबे /शत्रुधन कुमार

 

यूपी /सोनभद्र। साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बीजपुर पुलिस की साइबर टीम ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की ₹25,000 की पूरी धनराशि वापस करा दी। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम नेमना निवासी बबलू कुमार के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने स्कैनर भेजकर उनसे ₹25,000 की साइबर ठगी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित ने बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी दुद्धी के दिशा-निर्देशन और थानाध्यक्ष बीजपुर के नेतृत्व में साइबर टीम ने NCRP पोर्टल पर शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया। टीम ने संबंधित बैंकिंग लेनदेन की जांच कर ठगी की पूरी रकम ₹25,000 को होल्ड कराया।

इसके बाद NCRP पोर्टल से आवश्यक साक्ष्य जुटाकर संबंधित बैंक शाखा को रिपोर्ट भेजी गई। पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद ठगी की पूरी रकम पीड़ित के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।रकम वापस मिलने के बाद बबलू कुमार ने बीजपुर पुलिस की साइबर टीम की प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार जताया।राजेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, थाना बीजपुर उ0नि0 कमलाकान्त पाण्डेय, थाना बीजपुर का0 सरोज अमितकुमार श्रीकृष्ण, साइबर हेल्प डेस्क म0का0 निहारीका पाण्डेय, साइबर हेल्प डेस्क साइबर ठगी होने पर तुरंत करें कार्रवाई पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन ठगी होने पर बिल्कुल भी देरी न करें। तत्काल 1930 पर कॉल करें और National Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।समय पर शिकायत मिलने से ठगी की रकम को होल्ड कराकर वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *