Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में देशभक्ति के कार्यक्रमो का आयोजन हुआ

सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में देशभक्ति के कार्यक्रमो का आयोजन हुआ


यूपी – सोनभद्र

दिनांक – 10 अगस्त 2026

रिपोर्ट – सतीश दुबे / शत्रुघ्न कुमार

 

सोनभद्र /सोनभद्र में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर तृतीय चरण में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोनभद्र स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन कर कॉलेज परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन में शामिल 10 छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बता दें कि वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सोनभद्र में भी 9 अगस्त से 15 अगस्त तक तृतीय चरण के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना से जोड़ना है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य हर नागरिक के मन में देश के प्रति सम्मान और गौरव की भावना पैदा करना है।

बाइट – (चर्चित गौड़, जिलाधिकारी सोनभद्र)

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *