यूपी -सोनभद्र
दिनांक -2/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

सोनभद्र। सोनभद्र में बभनी पुलिस तथा गाजीपुर एएनटीएफ टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अवैध गांजा तस्करी से संबंधित अभियुक्त क्षेत्र में आने वाला है। सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा बभनी क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी आश्रम के पास चेकिंग किया जा रहा था इस दौरान करीब 6: बजकर 39 मिनट पर एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई जिसमें 50 किलो 500 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। मौके से वाहन चालक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर बभनी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर बरामद गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम पवन पाल उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र अवधनारायण पाल निवासी गोहानी कलां थाना चरवां जिला कौशाम्बी ने बताया कि वह उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर प्रयागराज तथा कौशाम्बी सहित अन्य स्थानों पर सप्लाई करता था, तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने में पुलिस जुटी है।
बाइट ( विनय प्रभाकर साहनी क्षेत्राधिकारी दुद्धी सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7