Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में अनपरा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया 

सोनभद्र में अनपरा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -2/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

अवैध शराब कि अनुमानित कीमत करीब 1,35,000 हजार

 

सोनभद्र। सोनभद्र में अनपरा थाना प्रभारी प्रणय प्रसून वाजपेई, उपनिरीक्षक अशोक सिंह टीम के साथ पुलिस द्वारा गश्त एवं संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान ग्राम करहिया स्थित सद्दाम के बंद ईंट भट्ठे के पास से सड़क किनारे एक महिन्द्रा जाइलो कार संख्या WB,02,AE2672 संदिग्ध अवस्था में खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम तत्काल वाहन को घेरकर चालक से पूछताछ की गई और वाहन की तलाशी लेने पर कार के बीच सीट तथा डिग्गी से कुल 20 कार्टून बरामद हुए जिन्हें खोलने पर उनमें गोवा ब्राण्ड व्हिस्की की कुल 180 एम एल क्षमता की 1000 शीशीयां 180 लीटर बरामद हुई जिनपर For sale in Madhyapradesh only लिखा था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजा गया और न्यायालय भेजने की कार्रवाई कि गई। पुलिस अनुसार पूछताछ में अभियुक्त वैध अभिलेख नहीं दिखा सका उसने अवैध रूप से शराब परिवहन करना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा नमूना सुरक्षित कर शेष शराब एवं वाहन को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। अभियुक्त मकबूल खान पुत्र मजीबुल्ला निवासी थाना सनावल जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ ने बताया कि वह शराब मध्यप्रदेश के शक्ति नगर बार्डर स्थित सरकारी दूकान से खरीदकर छत्तीसगढ़ में अधिक दाम में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था और बरामद जाइलो कार पश्चिम बंगाल से खरीदी गई है जिसका स्वामित्व हस्तांतरण अभी शेष है। कार कि अनुमानित कीमत करीब 4,00,000, लाख रुपये तथा 1,000 रुपये नकदी व ओप्पो मोबाइल भी बरामद किया गया है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *