Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र आम आदमी पार्टी का चंदा चोरों के खिलाफ हल्ला बोल शीतला मंदिर रोड से बढ़ौली चौक रॉबर्ट्सगंज में भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित*

*सोनभद्र आम आदमी पार्टी का चंदा चोरों के खिलाफ हल्ला बोल शीतला मंदिर रोड से बढ़ौली चौक रॉबर्ट्सगंज में भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित*


यूपी -सोनभद्र

दिनांक :- 21-06-2026

रिपोर्ट – सतीश दुबे / शत्रुधन कुमार

 

*सांसद व यूपी प्रभारी संजय सिंह के निर्देश पर आप सोनभद्र ने शीतला मंदिर रोड से होते हुए बढ़ौली चौक तक किया जोरदार विरोध प्रदर्शन*

*महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा औरन भाजपा,RSS ने राम मंदिर को लूटा *_जिलाध्यक्ष रमेश गौतम*

*भाजपा-आरएसएस को पैसों की कमी है तो जनता से मांग लें, मंदिर के धन पर डाका न डालें: जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह*

 

सोनभद्र /सोनभद्र में भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए धन और चढ़ावे में लूट के आरोपों तथा राम भक्तों की आस्था के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह के आवाह्न पर रविवार को आम आदमी पार्टी सोनभद्र के कार्यकर्ता शीतला मंदिर रोड होते हुए बढ़ौली चौराहे तक भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया तथा ₹420 का चंदा तैयार कर चंपत राय से श्री राम मंदिर चढ़ावे को बचाने के लिए बजरंग बली मंदिर में प्रार्थना किए कार्यकर्ताओं ने चंदा चोरों गद्दी छोड़ो राम भक्तों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” और श्रीराम के नाम पर भ्रष्टाचार बंद करो जैसे नारे लगाए तथा दान और चढ़ावे में हुई लूट की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केवल सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी की आस्था और मर्यादा के सर्वोच्च प्रतीक हैं उनके भव्य मंदिर निर्माण के नाम पर देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी गाढ़ी कमाई समर्पित की थी। लेकिन आरएसएस और भाजपा के लोग जो खुद को धर्म का ठेकेदार बताते हैं, उन्हीं के पदाधिकारियों द्वारा इस पवित्र चंदे में लूट की जा रही है यह करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संरक्षण में यह पूरा तंत्र चल रहा है। मोदी जी भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन जब उनके अपने ही संगठन (आरएसएस) से जुड़े लोग और उनके करीबी चंदा चोरी में लिप्त पाए जाते हैं, तो वे पूरी तरह मौन साध लेते हैं महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा और भाजपा आरएसएस ने राम मंदिर को लूटा है पूर्व प्रांत उपाध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि ​हम चंपत राय को ₹420 का डिमांड ड्राफ्ट भेजकर यह संदेश दे रहे हैं कि वे प्रभु के मंदिर के पैसों पर डाका डालना बंद करें अगर भाजपा, आरएसएस या उनके लोगों के पास पैसे की इतनी ही कमी है, तो वे सीधे मांग लें; आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच झोली फैलाकर, भीख मांगकर पैसा इकट्ठा करेगा और उन्हें दे देगा, लेकिन भगवान के घर में ये हेराफेरी नहीं चलने दी जाएगी यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह जी ने हाल ही में राम मंदिर में चंदा चोरी और तीर्थ क्षेत्र के आसपास की जमीन की खरीद फरोख्त में हुए अब तक के सबसे बड़े भ्रष्टाचार को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किये थे सांसद संजय सिंह ने आधिकारिक सरकारी व रजिस्ट्री के दस्तावेजों को सार्वजनिक करते हुए इस महाघोटाले की परतें खोलीं। उन्होंने बताया था कि चंदा चोर चंपत राय ने आलोक बंसल, मनीष बंसल और शिवानी बंसल से शाहनवाज़पुर माझा में स्थित 117 बिस्वा जमीन को ₹55 करोड़ 47 लाख 31 हजार 800 में खरीदा है, जबकि इस जमीन की वास्तविक मालियत महज ₹9 करोड़ की है ​उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले भी कैसे ₹2 करोड़ की सुल्तान अंसारी की जमीन को ₹18.5 करोड़ में खरीदकर ₹16.5 करोड़ का भ्रष्टाचार किया गया, और कैसे ₹3 करोड़ की जमीन को ₹24 करोड़ में खरीदकर ₹21 करोड़ की डकैती डाली गई यह खुली लूट का माल आखिर किसके-किसके हिस्से में जा रहा है, इसकी जांच क्यों नहीं हो रही जिला उपाध्यक्ष तौकिर खान ने कहा कि इतने सबूत होने पर भी अब तक अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है आम आदमी पार्टी की ओर से किसान विंग प्रदेश सचिव विवेक पांडे ने मांग करते हुए कहा कि इस पूरे मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में समयबद्ध जांच होनी चाहिए और चंपत राय सहित तमाम बेईमानों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए उन्होंने यह भी मांग की कि साल 2020 से 2024 तक ट्रस्ट में प्रधानमंत्री मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर काम करने वाले नौकरशाह ज्ञानेश कुमार की भी इस लूट में जांच होनी चाहिए भिक्षाटन के कार्यक्रम में प्रमुख रूप अनवर अली अंसारी जिला महासचिव, जिलाध्यक्ष यूथ विंग शुभम् मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य, संरक्षक राजेंद्र मौर्या,जिला सचिव शिवम घमडी सिंह,शंभू नाथ, नागेन्द्र मौर्या, से सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे
News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र जिलाधिकारी ने निजी अस्पताल को लापरवाही बरतने पर सील के निर्देश दिए ,जांच टीम गठित*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक 20/6/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *