यूपी -सोनभद्र
दिनांक 17/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

मेघा ई- पावर प्लांट का कोल यार्ड पहुंचाया जाता है कोयला
ककरी व मेघा -ई कंपनी के लापरवाही से राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति बनती है

पूर्व में हुए हादसों से सबक नहीं ले रहें दोनों परियोजना के जिम्मेदार अधिकारी
देशहित के नाम पर अब तक आम लोगों की जान से खिलवाड़ करेंगी कंपनियां

मुख्यमंत्री के निर्देशो की खुलेआम अवहेलना
सोनभद्र पुलिस पुलिस थानों के प्रभारियों व यातायात प्रभारियों को लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है
सोनभद्र। एनसीएल ककरी परियोजना वारफाल में प्रवेश करने के लिए वाराणसी – शक्ति नगर मुख्य मार्ग के रेहटा मोड़ से लेकर वारफाल तक एनसीएल खड़िया परियोजना से कोयला लेकर ककरी परियोजना के वारफाल से होकर मेघा -ई पावर कंपनी के कोल यार्ड में कोयला डंप करने के लिए घंटों मुख्य मार्ग के सड़क व पटरियों पर ट्रक व ट्रेलर खड़े रहते हैं। इनके कारण राहगीरों को काफी कठिनाईयो का सामना करना पड़ता है कई बार छोटे बड़े सड़क हादसे भी इनके सड़क व पटरियों पर खड़े रहने से हो चुके हैं, इसके बावजूद पुलिस व यातायात विभाग इन्हें सड़कों से हटाने में विफल साबित हो रहा है। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को सड़कों से हटाने के लिए जाना प्रभारियों व यातायात प्रभारियों को निर्देशित किया है इसके बाद भी स्थिति जब की तस बनी हुई है। पूर्व में एसपी डॉ यशवीर सिंह द्वारा ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने सहित वाहन चालक, स्वामी, परियोजना अधिकारियों सहित कंपनी के मुख्य महाप्रबंधको तक पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए थे लेकिन वर्तमान पुलिस अधीक्षक द्वारा अगर उनके द्वारा किए गए कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाता तो शायद स्थिति कुछ और होती। नगर प्रशासन अनपरा को भी इस ओर ध्यान देकर कार्रवाई करनी चाहिए जिससे नगरवासियों को सुरक्षित सड़क मार्ग आवागमन हेतु मिल सके। मुख्य योगी आदित्यनाथ ने सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़कों और पटरियों पर किसी भी दशा में कोई भी वाहन खड़े न हो, पटरियों पर अवैध पार्किंग या अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उल्लंघन करते पाए जाने पर पुलिस और नगर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सोनभद्र में उनके निर्देशों को धता बताकर उसका माखौल उड़ाया जाता है। यहां अभियान के नाम पर कोरम पूर्ति कर वाह-वाही लूटीं जाती है। यातायात विभाग तो जैसे यहां नाम के लिए बना हो उनके जिम्मेदार अभी नजर ही नहीं आते ऐसे पदों को सरकार को सोनभद्र जिले से पूरी तरह रिक्त कर देना चाहिए। देखना यह है कि खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस व यातायात विभाग जागता है या किसी दूर्घटना के बाद लिपापोती करने में जुट जाएगा।
News Point 24×7…✍🏻

News Point 24×7