यूपी -सोनभद्र
दिनांक -12/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार


सोनभद्र। सोनभद्र में शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को सोनभद्र जनपद में मिशन शक्ति फेज अभियान के छठे चरण का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत कराया गया। एसपी अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज स्थित राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज से पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा मौजूद रहे। इस अभियान के पैदल मार्च में राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज की छात्राएं, विंध्य बीएड कॉलेज, साईं पैरामेडिकल कॉलेज की भी छात्राएं, महिला सहायता समूह सहित मारवाड़ी मंच की महिलाओं ने हिस्सा लिया। हाथों में जागरूकता के पोस्टर और बैनर लेकर छात्राएं नारी सुरक्षा और सम्मान का संदेश दे रही थीं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बेटियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है। उन्हें यह भरोसा दिलाना है कि पुलिस हर समय उनके साथ है। किसी भी तरह की परेशानी या उत्पीड़न होने पर वे बिना डरे पुलिस की सहायता लें सकती हैं। पुरे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से भी अपील की गई कि महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव रखें और उन्हें सुरक्षित माहौल देने में सहयोग करें।
महिला सुरक्षा के लिए जरूरी इस दौरान आपातकालीन नंबरों जैसे 112 आपातकालीन सेवा
1090 वीमेन पावर लाइन
1091, महिला पुलिस हेल्पलाइन,181 महिला हेल्पलाइन,1930 साइबर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत कर सहायता ले सकती है।
बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7