Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में एनसीएल खड़िया की मनमानी, बोदरा बाबा मार्ग पर कब्जा जमाकर खड़े दर्जनों कोल ट्रक, हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार

सोनभद्र में एनसीएल खड़िया की मनमानी, बोदरा बाबा मार्ग पर कब्जा जमाकर खड़े दर्जनों कोल ट्रक, हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -28/9/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

नियमों को ठेंगा दिखा रही एनसीएल खड़िया, कोरम पूर्ति बनकर रह गए परिवहन विभाग और पुलिस के अभियान

 

 

सोनभद्र। शक्तिनगर स्थित एनसीएल खड़िया परियोजना से कोल परिवहन करने वाले भारी वाहनों की बेलगाम पार्किंग ने बोदरा बाबा मार्ग को मौत का हाईवे बना दिया है। सड़क के दोनों किनारे दर्जनों कोल परिवहन करने वाले ट्रक बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिससे पूरा मार्ग जाम और धुंध में तब्दील हो जाता है।

तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि दो ट्रकों के बीच से बाइक, कार और राहगीरों का निकलना किसी जंग से कम नहीं। थोड़ी सी चूक और बड़ा हादसा तय है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पूर्व में यहां कई हादसे हो चुके हैं, फिर भी एनसीएल खड़िया प्रबंधन आंखें मूंदे बैठा है। एनसीएल खड़िया के पास पर्याप्त मात्रा में भूमि होने के बावजूद ट्रकों को सड़क पर ही खड़ा कराया जा रहा है। यह मोटर व्हीकल एक्ट का खुला उल्लंघन है। ओवरलोड कोल ट्रकों के कारण पूरी सड़क टूट-फूट कर गड्ढों में तब्दील हो गई है। उड़ती कोयले की धूल से लोगों का सांस लेना दूभर है।

परिवहन विभाग, यातायात पुलिस विभाग कभी-कभी खानापूर्ति के लिए एक-दो चालान कर अभियान का ढिंढोरा पीट देते हैं, लेकिन दूसरे ही दिन हालात जस के तस होते हैं। नियमानुसार एनसीएल खड़िया प्रबंधन की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने ट्रकों के लिए व्यवस्थित पार्किंग और आवागमन की व्यवस्था करे। साथ ही जिले के परिवहन और पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है कि सार्वजनिक मार्ग को बाधा मुक्त रखे। लेकिन यहां दोनों ही अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र और एनसीएल के सीएमडी से मांग की है कि तत्काल इस मार्ग का निरीक्षण कर बेतरतीब खड़े वाहनों को हटवाया जाए, एनसीएल खड़िया परियोजना के जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए और एनसीएल खड़िया को अपना स्थायी ट्रक पार्किंग यार्ड बनाने के लिए बाध्य किया जाए। अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता, जिसकी पूरी जिम्मेदारी एनसीएल और जिला प्रशासन की होगी।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *