यूपी -सोनभद्र
दिनांक -20/8/2026
रिपोर्ट – सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
जल निकासी व्यवस्था सही न होने से नगरवासियों की बढ़ी मुश्किलें
नगरवासियों ने रेनुसागर हिंडाल्को कंपनी पर लगाए आरोप
अधिशासी अधिकारी ने हिंडाल्को कंपनी से वार्ता कर अधूरे नाली निर्माण को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया
वार्ड नं 13 में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ न होने से सड़कों पर लबालब भरा पानी
लोगों का आरोप रेनुसागर हिंडाल्को कंपनी द्वारा रास्ता बंद न किया गया होता तो ऐसी स्थिति नहीं होती
एंकर। सोनभद्र जिले में लगातार हो रही बरसात के कारण अनपरा नगर पंचायत के वार्ड नं 3 और 13 में लोगों के घरों में बरसाती पानी घुसने से भारी मुसिबतो का सामना करना पड़ा। वार्ड नं 13 में तो सड़कों पर लबालब पानी भर गया जिससे आवागमन में भी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। हांलांकि नगरवासियों का आरोप है कि रेनुसागर हिंडाल्को कंपनी द्वारा अगर रास्ता बाधित न किया गया होता तो ऐसी स्थिति नहीं होती।
वीओ – उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने का असर सोनभद्र जिले के अनपरा नगर पंचायत के वार्ड में भी देखने को मिल रहा है जगह-जगह जलभराव से हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। नाले और नालियों के जाम होने से नगरवासियों के घरों में बरसाती पानी घुसने से गृहस्थी के सामान को क्षति पहुंची है। घरों में दो, तीन फिट तक पानी भर गया है, हांलांकि सूचना पर नगर कर्मी पहुंचकर सहायता में लगे रहे।
वीओ – नगरवासियों का आरोप है कि हिंडाल्को कंपनी की पाइपलाइन की ओर से पहले पानी निकासी होती थी, किंतु रास्ता बंद होने से जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। कहना है कि पानी निकासी का मार्ग बंद नहीं होता तो लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचता।
बाइट ( अनुपम श्रीवास्तव, अनपरा नगर पंचायत सोनभद्र)
बाइट ( आरसी यादव, अनपरा नगर पंचायत सोनभद्र)
News Point 24×7

बाइट ( चैतन्य तिवारी अधिशासी अधिकारी अनपरा नगर पंचायत सोनभद्र)
News Point 24×7