यूपी -सोनभद्र
दिनांक -15/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

रजखड घाटी में वाहन चेकिंग के दौरान शराब तस्कर गिरफतार किया गया
सोनभद्र। सोनभद्र में दुद्धी पुलिस ने एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में दुद्धी पुलिस अनुसार पुलिस टीम के साथ रजखड घाटी में वाहन चेकिंग के दौरान हाथीनाला की तरफ से आते एक स्कार्पियो वाहन संख्या HR.26BM.5235 , तेज गति से आते हुए दिखाई दी। पुलिस द्वारा रोककर तलाशी लेने पर वाहन के अंदर से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। पुलिस ने बरामदगी एवं स्कार्पियो वाहन जब्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त हंसराज कुमार उर्फ विक्की राजपूत उम्र करीब 36 वर्ष पुत्र तारा सिंह निवासी बेनीगढ थाना टंडवा जिला औरंगाबाद बिहार है। पुलिस ने वाहन से मैजिक मोमेंट 180 एम एल, 575 पीस, आइकोनिक एम एल, 262 पीस, सिग्नेचर 750 एम एल, 19 पीस, सिग्नेचर 375 एम एल, 24 पीस कुल 880 लीटर बरामद किया है। अभियुक्त का पूर्व में आपराधिक इतिहास होना बताया जा रहा है।
News point 24×7

News Point 24×7