Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में मारपीट और अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार

सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में मारपीट और अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार


यूपी -सोनभद्र

दिनांक – 07/08/2026

रिपोर्ट -सतीश दूबे /शत्रुधन कुमार

 

 

सोनभद्र /सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में मारपीट और अमानवीय कृत्य का वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, घटना 6 अगस्त की है। पीड़ित अपने घर लौट रहा था, तभी करकच्छी गांव के कुछ लोगों ने छेड़खानी के विवाद को लेकर उसे घर में ले जाकर लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने अमानवीय कृत्य भी किया और पूरी घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने का प्रयास किया।

मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित के भाई की तहरीर पर बभनी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय पुत्र राजेन्द्र और राजेन्द्र पुत्र छबिलाल, निवासी ग्राम करकच्छी, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।फिलहाल दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी

News point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *