Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में ओबरा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत नाबालिग से दूष्कर्म मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार व बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया 

सोनभद्र में ओबरा पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत नाबालिग से दूष्कर्म मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार व बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया 


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -6/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

अभियुक्त को बुधवार रात ओबरा क्षेत्र सेक्टर 9 चौराहा से गिरफ्तार किया

 

एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है

 

पुलिस अनुसार नाबालिग से दूष्कर्म व घटना वीडियो बनाने के मामले में तहरीर दी गई थी

 

पुलिस ने बीएनएस व पाक्सो एक्ट अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया था

 

 

सोनभद्र । सोनभद्र में ओबरा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने के निर्देशन में बीते बुधवार को नाबालिग लड़की से दूष्कर्म मामले में ओबरा क्षेत्र सेक्टर 9 से मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया साथ ही एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस व पाक्सो एक्ट अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी है। पुलिस अनुसार बीते 4 अगस्त की रात ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की से दूष्कर्म एवं घटना का वीडियो बनाने के संबंध में तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस व पाक्सो एक्ट अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर मामले को गंभीर देखते हुए तत्काल पीड़िता को चिकित्सकिय परीक्षण एवं अन्य विधिक कार्रवाई कराई गई तथा गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर अभियुक्तों की तलाश शुरू किया गया। मुखबिर कि सूचना व साक्ष्यों के संकलन पर ओबरा प्रभारी सदानन्द राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों की तलाशी के दौरान सूचना मिली कि दोनों अभियुक्त सेक्टर 9 चौराहे के पास छिपे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई। अभियुक्त राहुल यादव उम्र करीब 26 वर्ष पुत्र नागेश्वर उर्फ पच्चू यादव निवासी ग्राम खैरटिया थाना ओबरा सोनभद्र व एक बाल अपचारी उम्र करीब 17 वर्ष है। पुलिस ने उनके पास से एक वन प्लस नार्ड 2 5G मोबाइल एक ओप्पो A3Y मोबाइल 2,200 नकदी व एक गेट पास बरामद किया है। पुलिस टीम में सदानन्द राय, जयशंकर सिंह प्रवीण कुमार राय, धर्मेन्द्र राजभर, राहुल श्रीवास, अवनीश कुमार पांडेय शामिल रहे।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *