यूपी -सोनभद्र
दिनांक -5/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
6.73 करोड़ रुपये कि लागत से कायाकल्प कराया जाएगा
शासन ने जिला प्रशासन के अनुमोदन पर तियरा स्टेडियम का जीर्णोद्धार
सोनभद्र। सोनभद्र जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार और खिलाड़ियों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ने तियरा स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण के लिए 6.73 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है। शासन ने निर्माण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ लिमिटेड (UPRNSS) को नामित किया है। स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही स्टेडियम के कायाकल्प का कार्य शुरू होगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी और तियरा स्टेडियम आधुनिक खेल परिसर के रूप में विकसित होगा।
वीओ– जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि जनपद में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तियरा स्टेडियम के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण के लिए लगभग 6 करोड़ 73 लाख 69 हजार रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। निर्माण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण संघ लिमिटेड (UPRNSS) को नामित किया गया है।
वीओ – उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग और शासन की पहल से तियरा स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
वीओ – पवेलियन भवन का जीर्णोद्धार एवं क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत।
वॉलीबॉल कोर्ट की फेंसिंग की मरम्मत तथा सिंथेटिक फ्लोरिंग।
बाउंड्री वॉल पर कंटीले तारों की फेंसिंग।
दर्शक दीर्घा का सुदृढ़ीकरण एवं रंग-रोगन।
छात्रावास भवनों का नवीनीकरण।
बास्केटबॉल कोर्ट एवं टेबल टेनिस कोर्ट का निर्माण
जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण,रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की स्थापना ,खिलाड़ियों के लिए आवश्यक फर्नीचर की खरीद।
वीओ – बुधवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने तियरा स्टेडियम का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास भवन में एक जैसी खिड़कियां लगाने, सभी कमरों में गुणवत्तापूर्ण टाइल्स लगाने, आधुनिक बास्केटबॉल एवं टेबल टेनिस कोर्ट विकसित करने तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्टेडियम परिसर की उच्च गुणवत्ता के साथ पेंटिंग और सीसी सड़क निर्माण कराने के भी निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा और खेल प्रतिभाओं के विकास के लिए कराए जा रहे कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाइट (चर्चित गौड़, जिलाधिकारी सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7