यूपी -सोनभद्र
दिनांक -3/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
अभियुक्त के पास से लूट का बैग,भारी मात्रा में आभूषण, अवैध तमंचा एवं मोटरसाइकिल बरामद किया
बदमाश के पास से करीब 62,22,500 रुपये का माल बरामद किया गया
अभियुक्त को देर रात 2 बजकर 22 मिनट पर पुलिस मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया
बीते 18 जुलाई को बभनी के व्यापारी से हथियार के बल पर लूट कि वारदात को अंजाम देने में शामिल बताया गया
बभनी थाना क्षेत्र के शीशटोला जंगल में मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने लूट कि घटना को अंजाम दिया था
शीशटोला की ओर से रघुनाथपुर की तरफ से आने के दौरान जंगल में मुठभेड़ हुई
सोनभद्र। सोनभद्र पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बभनी, म्योरपुर, दुद्धी पुलिस व एस ओजी कि संयुक्त टीम को सोमवार देर रात बड़ी सफलता मिली बीते दिन सर्राफा व्यापारी से हथियार के बल पर आभूषण से भरा बैग एवं करीब 40 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए थे। मामले में 25 हजार रुपये के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने आज मुठभेड़ में शीशटोला जंगल में गिरफ्तार किया है। इसके साथ लूट के करीब 62,22,500 रुपये किमत के आभूषण तथा 1,500 रुपये नकदी बरामद किया गया। अभियुक्त को उपचार के लिए सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भेजा गया जहां उसका उपचार जारी है।
बीते 18 जुलाई को वादी कुलधीर कुमार पुत्र स्व सीताराम निवासी चपकी थाना बभनी सोनभद्र द्वारा सूचना दिया गया कि रघुनाथपुर छत्तीसगढ़ के साप्ताहिक बाजार से आभूषण बेचकर वापस आने के दौरान शाम करीब 6,: बजकर 30 मिनट के करीब बभनी के शीश टोला जंगल के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने चाकू से हमला कर सोने-चांदी के आभूषण एवं 40,000 हजार रुपये नकदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजने कि कार्रवाई कर चुकी हैं, विवेचना के दौरान दो अन्य अभियुक्त प्रकाश में आए जिनपर 25,25, हजार रुपये पुरस्कार घोषित किया गया था। सोमवार रात करीब मुखबिर कि सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में एस ओजी टीम, दुद्धी पुलिस म्योरपुर पुलिस अरझट पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति,वाहन की चेकिंग कर रहे थे इस दौरान शीशटोला की ओर से रघुनाथपुर छत्तीसगढ़ की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे रोकने पर वह गाड़ी घुमाकर भागने लगे बरसात के कारण फिसलकर गिर गये और झाड़ियों में भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई में पंकज साहू के दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि साथी संजय साकेत पुत्र लालजी साकेत निवासी थाना बरगवां जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए बभनी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर मुकदमें में बीएनएस एवं आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी कि है। अभियुक्त पंकज साहू उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र पुरुषोत्तम साह निवासी धूरीताल,थाना बैढ़न जिला सिंगरौली मध्यप्रदेश है। पुलिस अनुसार पूछताछ में अभियुक्त ने बताया उसने साथियों संजय साकेत मनोज साकेत,व रमेश साकेत के साथ मिलकर सर्राफा व्यापारी से लूट की घटना को अंजाम दिया था। व्यापारी से लूट के पहले रेकी कि गई थी तथा लूट के बाद सोने – चांदी के आभूषणों से भरा बैग जंगल में छीपा दिए थे, घटना के दौरान लूटी गई नकदी चारों आपस में बांट दिए थे। अभियुक्त के कब्जे से उसी बंटवारे की 1,500 रुपये राशि बरामद किया गया। अभियुक्त के निशानदेही पर लूट का बैग बरामद किया गया,जिसकी पहचान वादी द्वारा मौके पर कर लिया गया। अभियुक्त का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है। एक तमंचा,एक बैरल में फंसा हुआ खोखा कारतूस,फायर किया दो खोखा कारतूस, पुलिस द्वारा फायर दो खोखा कारतूस 9 एम एम, एक मोटरसाइकिल टीवीएस राइडर बैंगनी रंग वाहन संख्या UP,61,BD,6051 बरामद किया गया है। कुल 12.500 किलोग्राम चांदी 29,37,500 रुपये किमत तथा 225, ग्राम सोना करीब 32,85000 रुपये किमत का बरामद किया गया।
News Point 24×7

बाइट ( अभिषेक वर्मा एसपी सोनभद्र)
News Point 24×7