यूपी -सोनभद्र
दिनांक -1/8/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

ग्रामीणों कि सहायता से एंबुलेंस द्वारा चोपन सीएचसी पहुंचाया गया जहां उपचार जारी
सोनभद्र। चोपन क्षेत्र अंतर्गत करगरा स्थित अघोरी किले के सामने सोन नदी में मछली पकड़ने गए बुजुर्ग पर कथित तौर पर मगरमच्छ ने हमला कर घायल कर दिया। चीख – पुकार पर ग्रामीणों ने देखने के बाद बुजुर्ग को एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर करने कि बात कही। मिली जानकारी अनुसार चोपन क्षेत्र के अंतर्गत करगरा स्थित अघोरी किले के सामने सोन नदी में शनिवार को मछली पकड़ने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग पर कथित रूप से मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जब ग्रामीणों ने उन्हें देखा तो वह नदी किनारे घायलावस्था में पड़े हुए थे। बुजुर्ग का कहना है वह मछली पकड़ने गए थे इस दौरान अनजाने में उनका पैर पानी में छिपे मगरमच्छ पर पड़ गया और वह आक्रामक होकर हमला कर दिया। चीख -पुकार बाद पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। घटना कि सूचना पर ग्राम प्रधान सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बुजुर्ग को उपचार के लिए एंबुलेंस कि सहायता से चोपन सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों का कहना है कि उन्हें काफी गहरे निशान लगे हैं बेहतर उपचार के लिए रेफर किया जाएगा। मामले में वनविभाग की टीम को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार नदी किनारे चेतावनी बोर्ड, निगरानी बढ़ाने तथा लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने कि मांग कि गई है।
बाइट ( डाक्टर अर्जुन,चोपन सीएचसी सोनभद्र)
बाइट ( एंबुलेंस चालक चोपन सोनभद्र)
बाइट ( घायल के पड़ोसी सोनभद्र)
News Point 24×7

News Point 24×7