यूपी -सोनभद्र
दिनांक -29/7/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

runfunc: 0; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2097152;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Rain, icon:6, weatherInfo:100;temperature: 36;zeissColor: bright;
सूचना पर बीना पुलिस,पशु चिकित्सक, गौ-रक्षा समिति व प्रकृति संस्कृति एनजीओ के लोग मौजूद
मवेशियों को रिंहद बाद के पास गढ्ढे में दफ़नाने कि बात बताई गई
सोनभद्र। बीना चौकी अंतर्गत एनसीएल कृष्ण शिला परियोजना महाप्रबंधक कार्यालय के पास स्थित अशोक रेस्टोरेंट के सामने बुधवार रात करीब 8 से 8:30 बजे के करीब चर्चाओं के अनुसार एक तो ज रफ्तार ट्रेलर ने 5 मवेशियो जोरदार धक्का मार दिया जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ट्रेलर चालक भागने के प्रयास में मिश्रा गांव में मुख्य मार्ग पर एक अन्य मवेशी को धक्का मारकर फरार हो गया जिससे उसकी भी मौत हो गई। घटना कि सूचना कृष्ण शिला जीएम आफिस के समीप स्थित अशोक रेस्टोरेंट के विवेक राय ने डायल 112 पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस व चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल का जायजा लेकर पशु चिकित्साधिकारी संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज डॉ विकास बाबू सिंह को मामले से अवगत कराया इसके बाद घटनास्थल पहुंचकर पशु चिकित्सक ने मवेशियों कि स्थिति जाना इसके बाद उन्हें मृत घोषित किया। घटना कि सूचना पर गौर रक्षा समिति, प्रकृति संस्कृति संस्था एनजीओ के लोग भी पहुंचे और मवेशियों के बारे में जानकारी लिया। इसके बाद जेसीबी मशीन कि सहायता से सभी मृत मवेशियों को ट्रैक्टर में लदवाकर रिहंद जलाशय किनारे गढ्ढा खोदवाकर दफनाया गया। सोनभद्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों और सड़कों पर घूमते मवेशियों के कारण लगातार गंभीर हादसे होते रहें हैं, प्रशासन और स्थानीय निकायों द्वारा प्रभावी कदम न उठाये जाने से लोगों में नाराजगी देखने को मिलती रही है। सड़क हादसों और मवेशियों की समस्या के मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही सोनभद्र के हाईवे और मार्गों पर कोयला एवं राख लदे ट्रेलर बेकाबू गति से चलते हैं, जिससे सड़कों पर अन्य वाहन चालकों व राहगीरोर के साथ – साथ सड़क पर अचानक आने वाले मवेशी भी इनके चपेट में आकर चोटिल व जान गंवा देते हैं। प्रशासनिक उदासीनता के कारण स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि की बार शिकायत करने व मीडिया में खबरों के प्रकाशन के बाद भी भारी व अनियंत्रित रफ्तार पर लगाम कसने के लिए स्पीड ब्रेकर, पुलिस गश्त और सड़कों से मवेशियों को गौशालयो में भेजने के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं, जिससे ग तरह कि सड़क दूर्घटनाए आम होती जा रही है।
News Point 24×7

News Point 24×7