यूपी -सोनभद्र
दिनांक 21/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

ओवरलोड व मानक विहिन पाए जाने पर कार्रवाई
बडा सवाल कोयला व राख परिवहन के वाहनों की कब होगी जांच
प्रतिदिन ओवरलोड व मानक विहिन वाहनों की जांच क्यों नहीं
क्षेत्र में लगभग सभी कोल व राख परिवहन में लगे वाहन ओवरलोड व मानक विहिन ही चल रहें

सोनभद्र। वाहन चेकिंग एवं ओवरलोड भारी वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आज रविवार को शक्तिनगर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 2 हाईवा वाहनों को ओवरलोड व मानक विहिन पाए जाने पर शक्ति नगर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय व उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय द्वारा उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र के सहयोग से बालू लदे भारी वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान कुल 2 हाईवा वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। मानक उल्लंघन पाए जाने पर दोनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार सीज की कार्रवाई करते हुए उन्हें थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को रिपोर्ट प्रेषित की गई है। बडा सवाल यह है कि क्षेत्र में कोयला एवं राख परिवहन में लगे लगभग सभी वाहन मानक विहिन एवं ओवरलोड ही चलते देखें जाते हैं आखिर पुलिस व संयुक्त परिवहन अधिकारी सोनभद्र द्वारा प्रतिदिन यह अभियान क्यों नहीं चलाया जाता है? ओवरलोड वाहनों के कारण न केवल सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है, बल्कि किसी न किसी घर का चिराग भी इनके चपेट में आने से बुझ रहा है शनिवार को ही इसका उदाहरण देखने को मिल चुका है।
News Point 24×7

News Point 24×7