यूपी -सोनभद्र – ब्रेकिंग न्यूज
दिनांक 20/6/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

runfunc: 16; algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:0.0000,0.0000;
brp_del_sen:0.0000,0.0000;
motionR: 0;
delta:1;
bokeh:1;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 13107200;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Hazy sunshine, icon:14, weatherInfo:100;temperature: 37;zeissColor: bright;
शक्ति नगर -कोहरौल की तरफ से आ रहा ट्रेलर बना हादसे का कारण
सोनभद्र। शक्तिनगर थाना अंतर्गत बीना चौकी क्षेत्र स्थित एनसीएल बीना स्टेडियम के सामने स्थित के एन इंटरनेशनल लिमिटेड शिव द्वार के समीप शनिवार शाम मोटरसाइकिल सवार नवयुवक कोयला लदे ट्रेलर के चपेट में आ गया। सूचना पर बीना पुलिस ने आनन-फानन में उसे बीना आवासीय परिसर स्थित अटल अस्पताल पहुंचाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे स्थिति गंभीर देखते हुए जयंत नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी अनुसार घरसडी ग्राम पंचायत के पहाड़ी बस्ती निवासी नवयुवक राजू उम्र करीब 20/25 वर्ष पुत्र देवधर अपनी मोटरसाइकिल से बीना से लौटते समय के एन इंटरनेशनल लिमिटेड के शिवद्वार मोड़ के समीप कोहरौल की तरफ से आ रहे कोयला लदे ट्रेलर संख्या यूपी 64, T, 9555, के चपेट में आ गया जिससे उसकी मोटरसाइकिल ट्रेलर के अगले हिस्से में घुस गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची बीना पुलिस ने घायल नवयुवक को बीना परियोजना अटल अस्पताल उपचार हेतु पहुंचाया गया प्राथमिक उपचार बाद चिकित्सकों ने उसे स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जयंत नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खबरों के अनुसार नवयुवक के परिजनों को राजू के मृत होने की सूचना पर मुख्य मार्ग पर उचित कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डटे रहे। ला एण्ड आर्डर की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शक्ति नगर थाना प्रभारी सत्येंद्र राय थाने व बीना चौकी पुलिस संग मौजूद रहे। घटना का कारण बने ट्रेलर चालक को घटना के बाद भागने के दौरान पहाड़ी बस्ती के ग्रामीणो ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया । वहीं ट्रेलर अनपरा निवासी व्यक्ति की बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक परिजन उचित मुआवजा व कार्रवाई की मांग को लेकर घटनास्थल पर डटे रहे। किलर सड़क पर एक बार फिर एक परिवार का चिराग बुझ गया आखिर कब तक मासुम लोगों की बलि इस तरह से कोल परिवहन में लगे वाहनों को भेंट स्वरूप चढ़ती रहेगी। बीते कुछ वर्षों पूर्व जब इन वाहनों को सड़क मार्ग से परिवहन बंद कराने के लिए आंदोलन व चक्का जाम तक किया गया था तो लगा शायद स्थिति में सुधार होगा लेकिन किन कारणों से कोल परिवहन फिर शुरू हो गया है बड़ा सवाल है?
News Point 24×7

News Point 24×7