Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र मोहर्रम पर्व को लेकर सीओ नगर द्वारा रॉबर्ट्सगंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई*

*सोनभद्र मोहर्रम पर्व को लेकर सीओ नगर द्वारा रॉबर्ट्सगंज थाने पर पीस कमेटी की बैठक हुई*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 16/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज थाने पर क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ताजियादारों, धर्मगुरुओं, गणमान्य नागरिकों, संभ्रांत व्यक्तियों एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित कर मोहर्रम पर्व के दौरान आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। बैठक में उपस्थित लोगों से मोहर्रम जुलूसों के निर्धारित मार्ग, समय एवं शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु अवगत कराया गया। क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारम्भ न की जाए तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने से बचें। यदि किसी प्रकार की अफवाह अथवा आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। बैठक में विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में उपस्थित व्यक्तियों से सुझाव प्राप्त किए गए तथा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया गया।

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा सभी से आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने की अपील की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। सोनभद्र पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना के लिए तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल-112 को सूचित करें।

News Point 24×7….✍🏻

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र बीना सी.एच.पी शिव द्वार के समीप कोयला लदे ट्रेलर के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार नवयुवक की मौत*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र – ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक 20/6/2026   रिपोर्ट -सतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *