Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र के अनपरा में शॉपिंग सेंटर के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ी नवयुवती, पुलिस, जनप्रतिनिधियो कि मदद से घंटों मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया

सोनभद्र के अनपरा में शॉपिंग सेंटर के समीप स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ी नवयुवती, पुलिस, जनप्रतिनिधियो कि मदद से घंटों मशक्कत के बाद नीचे उतारा गया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -12/10/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

सोनभद्र। सोनभद्र में अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित शॉपिंग सेंटर के समीप एक नवयुवती अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ चढ़कर बैठ गई और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। जानकारी मिलने पर अनपरा पुलिस, आवासीय परियोजना की सुरक्षा टीम और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई। नवयुवती काफी ऊंचाई पर थी, इसलिए उसे नीचे उतारने में काफी सावधानी बरतनी पड़ी। सूत्रों अनुसार बताया जा रहा नवयुवती बीना चौकी क्षेत्र की रहने वाली है। टावर पर चढ़ने की वजह क्या थी? क्या किसी बात को लेकर नाराजगी थी? इसे लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कथित तौर पर कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, किंतु अभी तक इस पुरे मामले में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं पुलिस ने भी कारणों को लेकर कुछ साफ नहीं किया है। पुलिस टीम, सिक्योरिटी टीम ने नवयुवती को नीचे से ही काफी समझाने का प्रयास शुरू किया लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह नहीं मानी। सूत्रों के अनुसार मामला बीना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में आने के बाद वह भी घटनास्थल पहुंचे तब आखिरकार घंटों की समझाइश के बाद नवयुवती टावर से नीचे उतरने को राजी हुई और तब जाकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। नवयुवती के नीचे आते ही पुलिस के साथ वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। घटनाक्रम के बाद फिलहाल युवती को थाने लाकर पूछताछ की बात कही जा रही है। बड़ा सवाल यह है आखिर वह टावर पर क्यों चढ़ी? क्या टावर पर चढ़ने का वाकई कोई निजी वजह थी या कुछ और बात है? इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो पाएगा।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र पुलिस ने स्मृति दिवस पर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया 

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -21/10/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *