यूपी -सोनभद्र
दिनांक -10/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार


सोनभद्र। सोनभद्र में नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक नगर मेविस टॉक ने शुक्रवार को कोन थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, साफ-सफाई, मालखाना, हवालात एवं अभिलेखों के रख-रखाव का जायजा लिया। उन्होंने रिकॉर्ड को व्यवस्थित और अपडेट रखने के निर्देश दिए। एएसपी द्वारा थाने पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित कर थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनने और समय से निस्तारण करने को कहा। आम लोगों से शालीन व्यवहार और क्षेत्र में नियमित गश्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रभावी पुलिसिंग की जाए। लंबित विवेचनाओं और प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण किया जाए। सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा पूर्वक और जिम्मेदारी के साथ पालन करें।
News Point 24×7

News Point 24×7