यूपी -सोनभद्र
दिनांक -10/10/2026
रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार
सोनभद्र । सोनभद्र में बभनी तहसील क्षेत्र से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन की नापी के नाम पर पैसे लेने का आरोप लगाया जा रहा है।मामला बभनी क्षेत्र का बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता लक्ष्मी प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी जमीन की नापी के लिए उपजिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन दिया था। आरोप है कि इसके बाद संबंधित लेखपाल और कानूनगो ने उनसे संपर्क किया।
लक्ष्मीप्रसाद, जो बभनी मंडल के महामंत्री हैं, उनका कहना है कि उनसे नापी कराने के बदले 25 हजार रुपये की मांग की गई। पीड़ित का दावा है कि उन्होंने 10 हजार रुपये दिए और उस दौरान का वीडियो भी बना लिया। वायरल वीडियो में एक गाड़ी के अंदर लेन-देन जैसी बातचीत होती दिख रही है। वायरल वीडियो करीब डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है।
वीओ – शिकायतकर्ता लक्ष्मी प्रसाद का कहना है कि जमीन की नापी के लिए हमने आवेदन दिया था। हमें थाने के पास बुलाया गया। कहा गया सिस्टम में आ जाओ तो काम हो जाएगा। कथित 25 हजार की मांग की गई, हमने मजबूरी में 10 हजार रुपये दिए, हमारे पास वीडियो भी है। हम चाहते हैं कि ऐसे भ्रष्टाचार पर रोक लगे और कार्रवाई हो। लक्ष्मीप्रसाद ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल के सहित जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से की है। उनका कहना है कि शिकायत किए काफी दिन हो गए लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
उधर वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं। वीडियो में दिख रहे लोगों और रुपये के लेन-देन की जांच प्रशासन को करनी है। मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष आना अभी बाकी है।
News Point 24×7

News Point 24×7