Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र में शक्तिनगर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया

सोनभद्र में शक्तिनगर पुलिस ने 2 अभियुक्तों को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक -18/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

मुखबिर कि सूचना पर एमजीआर रेलवे लाइन के पास से दोनों को पकड़ा

 

सोनभद्र। शक्ति नगर पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर बीती रात संदिग्ध व्यक्ति, वाहन चेकिंग के दौरान एमजीआर रेलवे लाइन के पास से दो अभियुक्तों को को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर चोरी की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने चोरी कि गई मोटरसाइकिल संख्या UP.64.BC.0234 बरामद किया है। पुलिस अनुसार पूछताछ एवं जांच के दौरान अभियुक्तों द्वारा मोटरसाइकिल को बीते 15 अगस्त को रेलवे लाइन फील्ड के पास काली मंदिर, शक्ति नगर से चोरी करना स्वीकार किया है। बरामद मोटरसाइकिल का ई- चालान एप से मिलान करने पर वाहन स्वामी अशोक गुप्ता पुत्र शिवजी शाह निवासी काली मंदिर बस स्टैंड शक्ति नगर सोनभद्र के नाम पंजीकृत होना पाया गया। वादी मुकदमा अशोक गुप्ता को मौके पर बुलाकर मोटरसाइकिल की पहचान कराई गई जिसपर वादी द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को अपनी चोरी गई मोटरसाइकिल के रूप में पहचान की गई। पुलिस ने बरामदगी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर थाने पर पंजीकृत मुकदमा एवं बीएनएस धाराओं में अभियुक्तों को बीती रात करीब 8.बजकर 21 मिनट पर गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने कि कार्रवाई कि। अभियुक्तों में सूरज गिरी उम्र करीब 24 वर्ष पुत्र राजू गिरी निवासी पीडब्ल्यूडी मोड़ व शिवा कुमार स्वीपर उम्र करीब 20 वर्ष पुत्र अरविन्द कुमार स्वीपर निवासी पीडब्ल्यूडी मोड़ देशी आबकारी की दूकान के पीछे थाना शक्ति नगर सोनभद्र है।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *