Breaking News
Home / खबरे / सोनभद्र जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसपी की हाई लेवल बैठक

सोनभद्र जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसपी की हाई लेवल बैठक


यूपी -सोनभद्र

दिनांक -07/08/2026

रिपोर्ट -सतीश दूबे /शत्रुधन कुमार

 

 

सोनभद्र /सोनभद्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने पुलिस लाइन चुर्क स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई, अवैध हूटर और साइलेंसर के खिलाफ अभियान तथा आगामी कांवड़ यात्रा की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी यातायात सुधीर सिंह, यातायात प्रभारी, सभी थाना प्रभारी और यातायात उपनिरीक्षक मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सीसी टीम की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कार्रवाई को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही डग्गामार बसों और अन्य वाहनों के कारण यातायात प्रभावित होने वाले स्थानों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बैठक में ऑटो, टैम्पू और बस स्टैंड की व्यवस्था, दुर्घटना संभावित डार्क स्पॉट, स्कूली वाहनों में ओवरलोडिंग, बार-बार यातायात नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और परमिट निरस्त करने की कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। एसपी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए रूट प्लान, ट्रैफिक डायवर्जन, पुलिस बल की तैनाती और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर विशेष रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वाहनों में लगे अवैध हूटर और मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ लगातार अभियान चलाने तथा अनधिकृत पार्किंग और अतिक्रमण हटाने पर भी जोर दिया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने स्पष्ट कहा कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि आमजन और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था मिल सके।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *