Breaking News
Home / खबरे / सिंगरौली यातायात पुलिस ने हूटर,फ्लैश लाइट, ब्लैक फिल्म एवं सरकारी स्टीकर के खिलाफ 94 वाहन चालकों का चालान किया 

सिंगरौली यातायात पुलिस ने हूटर,फ्लैश लाइट, ब्लैक फिल्म एवं सरकारी स्टीकर के खिलाफ 94 वाहन चालकों का चालान किया 


मध्यप्रदेश सिंगरौली

 

दिनांक -4/8/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

सिंगरौली। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर प्रदेशभर में 1 अगस्त से 10 अगस्त तक दस दिवसीय विषेश प्रवर्तन अभियान के तहत एसपी सिंगरौली षियाज के एम के निर्देशन में जिले में यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार कि जा रही कार्रवाई में यातायात प्रभारी सूबेदार आशीष तिवारी के नेतृत्व में पुराना यातायात तिराहे सहित शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर निजी वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान वाहनों में अनधिकृत रु से लगे हूटर,सायरन, फ्लैश लाइट,लाल,पीली व नीली बत्ती, ब्लैक फिल्म , सरकारी अथवा वीआईपी स्टीकर, पदनाम, मोनोग्राम, प्रतीक चिन्ह एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री की जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 39 निजी वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालानी कार्रवाई करते हुए इन सभी चीजों को वाहनों से हटवाया गया तथा वाहन चालकों को भविष्य में उल्लंघन क करने की हिदायत दी गई। इसके अलावा वाहन दस्तावेजो की कमी, बिना हेलमेट वाहन चलाने,सीट बेल्ट का उपयोग न करने, अव्यवस्थित पार्किंग,नियम विरुद्ध नंबर प्लेट, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में 55 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, इस तरह कुल 94 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक का संदेश है कि वाहन चालक यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करें, अपने वाहनों से अनधिकृत उपकरण, ब्लैक फिल्म, सरकारी स्टीकर एवं पदनाम खूद हटा लें तथा नंबर प्लेट निर्धारित मानकों के अनुरूप रखें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

सोनभद्र में रामपुर बरकोनिया पुलिस ने हत्या कि घटना का 24 घंटे में खुलासा कर 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र   दिनांक -18/8/2026   रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *