Breaking News
Home / खबरे / *सोनभद्र जिलाधिकारी ने निजी अस्पताल को लापरवाही बरतने पर सील के निर्देश दिए ,जांच टीम गठित*

*सोनभद्र जिलाधिकारी ने निजी अस्पताल को लापरवाही बरतने पर सील के निर्देश दिए ,जांच टीम गठित*


यूपी -सोनभद्र

 

दिनांक 20/6/2026

 

रिपोर्ट -सतीश दुबे -शत्रुघ्न कुमार

 

 

 

प्रसूता की मृत्यु के मामले में दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन मिला

 

अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, जांच बाद कार्रवाई तय होगी

 

एंकर। सोनभद्र में करमा थाना क्षेत्र स्थित केकराही के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मृत्यु के संबंध में प्रकाशित समाचार को सोनभद्र जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने गंभीरता से संज्ञान में लिया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मौके पर जांच टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

वीओ – जिलाधिकारी के निर्देश के बाद अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ. गुलाब शंकर तथा संबंधित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंच चिकित्सालय का निरीक्षण किया। प्रथम दृष्टया प्रकरण गंभीर पाए जाने पर संबंधित निजी चिकित्सालय को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

 

वीओ – मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि प्रसूता की मृत्यु के कारणों एवं उपचार प्रक्रिया में संभावित लापरवाही की जांच हेतु विभागीय टीम गठित कर दी गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों एवं संस्थान के विरुद्ध कठोरतम विधिक एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

 

वीओ – जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा मरीजों के जीवन के साथ खिलवाड़ किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

वीओ – प्रकरण में परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित अस्पताल संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। , पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से मामले की गहन जांच कर रही हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जांच निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाए तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

News Point 24×7

{“remix_data”:[],”remix_entry_point”:”challenges”,”source_tags”:[“local”],”origin”:”unknown”,”total_draw_time”:0,”total_draw_actions”:0,”layers_used”:0,”brushes_used”:0,”photos_added”:0,”total_editor_actions”:{},”tools_used”:{},”is_sticker”:false,”edited_since_last_sticker_save”:false,”containsFTESticker”:false}

About Satish Dubey

Check Also

*सोनभद्र बीना सी.एच.पी शिव द्वार के समीप कोयला लदे ट्रेलर के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार नवयुवक की मौत*

🔊 पोस्ट को सुनें यूपी -सोनभद्र – ब्रेकिंग न्यूज   दिनांक 20/6/2026   रिपोर्ट -सतीश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *